11 मार्च को सोलन और कंडाघाट के कई क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

On: March 10, 2026 5:05 PM
हमें फॉलो करें:
11 मार्च 2026 को होने वाली बिजली कटौती की सूचना
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के सोलन और कंडाघाट उप-मंडलों में आवश्यक रखरखाव के चलते 11 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए मरम्मत कार्य के लिए समय निर्धारित कर दिया है।

सोलन शहर में 5 घंटे का कट

सहायक अधिशाषी अभियंता (सोलन) विपुल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एल.टी. लाइन के जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण 11 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों जैसे पुराना पावर हाउस मार्ग, लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय, खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय, नया बस अड्डा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय और मॉडर्न ढाबा के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई नहीं होगी।

कंडाघाट और औद्योगिक क्षेत्रों में भी होगी कटौती

वहीं, कंडाघाट उप-मंडल के तहत भी रखरखाव के चलते बिजली प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता चंदन शर्मा ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक वाकनाघाट और कंडाघाट विद्युत उप-केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती सिस्टम को सुचारू बनाए रखने और भविष्य में तकनीकी खामियों से बचने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों और उद्यमियों से धैर्य बनाए रखने और बोर्ड के कर्मचारियों का सहयोग करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक: पंचायत चुनाव नियम बदलने की तैयारी, कई पदों पर भर्ती

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें