पावर हाउस मार्ग, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद कार्यालय समेत कई क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्टूबर, 2026 को सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पावर हाउस मार्ग, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद कार्यालय, डाकघर, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती की निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।
विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।









रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…