रखरखाव कार्य के चलते न्यू कथेड़, हाउसिंग बोर्ड, वसंत विहार समेत कई क्षेत्र होंगे प्रभावित; विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए बिजली कटौती का समय निर्धारित किया है। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
विद्युत बोर्ड के अनुसार, 14 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 केवी उपकेंद्र के समीप का क्षेत्र, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, राजकीय महाविद्यालय, साइंटिस्ट कॉलोनी, कोटलानाला, पोल्ट्री फार्म, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कालिफा लॉज, पाजो, चौरीघाटी, सेरी, ग्लानग, खनोग, मतियूल, पवन विहार, जुब्बर, वृंदावन कॉलोनी, संस्कृति कॉलेज, अभिनव आई केयर, टैंक रोड, बॉयज स्कूल और फॉरेस्ट रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
न्यू कथेड़ और हाउसिंग बोर्ड में शाम 5 बजे तक कटौती
बोर्ड के अनुसार, इसी दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 केवी उपकेंद्र के समीप का क्षेत्र, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वसंत विहार समेत इन क्षेत्रों में भी बिजली बंद
इसके अतिरिक्त, 14 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वसंत विहार, विश्वकर्मा फर्नीचर, गोयल हार्डवेयर, लापाईनोज, डामिनॉज और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम के कारण बदल सकता है कटौती का समय
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि खराब मौसम या किसी अपरिहार्य कारण से बिजली कटौती की निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
हिमालयन डॉन | नई भोर, नई खबर









रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…