हिमाचल में 100 और सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी, CM के पास पहुंची फाइल; शिक्षा मंत्री बोले- कई स्कूलों में छात्र ही नहीं

On: May 7, 2026 6:56 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल में कम छात्र संख्या वाले 100 सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी पर जानकारी देते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश में कम विद्यार्थियों वाले 100 और सरकारी स्कूलों पर बंदी की तलवार लटक गई है। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेज दी है, जहां विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम या शून्य है। सरकार अब इन स्कूलों को बंद करने या नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने पर अंतिम फैसला लेने जा रही है।

शिक्षा मंत्री Rohit Thakur ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में करीब 100 ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या न के बराबर है। कुछ स्कूलों में तो एक भी छात्र नामांकित नहीं है, जबकि कई स्कूलों में सिर्फ 5 या उससे कम विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। ऐसे संस्थानों को बंद करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है।

सरकार के तय मानकों के अनुसार जिन स्कूलों में 5 से कम विद्यार्थी हैं, उन्हें नजदीकी स्कूलों के साथ मर्ज किया जा सकता है। हालांकि दूरदराज क्षेत्रों के कुछ स्कूलों को लेकर सरकार अभी भी मंथन कर रही है, क्योंकि वहां दूसरे स्कूल की दूरी काफी अधिक है।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल पहले ही स्कूल बंद करने और मर्ज करने के फैसले का अधिकार मुख्यमंत्री को दे चुका है। ऐसे में अब कैबिनेट की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही शिक्षा विभाग आदेश जारी कर सकता है।

शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए कि कुछ स्कूलों का दर्जा भी घटाया जा सकता है और इसका प्रस्ताव भी सरकार के विचाराधीन है। वहीं उन्होंने जमा-2 परीक्षा परिणामों पर संतोष जताते हुए कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने टॉप कर शिक्षा क्षेत्र में सुधार की तस्वीर पेश की है।

यह भी पढ़ें:- Himachal Weather Update: मई के पहले 5 दिन में बादलों की ‘ओवरटाइम’ बरसात! कई जिलों में 300% से ज्यादा बारिश, 12 मई तक फिर बदलेगा मौसम


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें