गिरि जटोन बैराज से पानी छोड़े जाने की चेतावनी, नदी किनारों से दूर रहने की अपील

On: August 4, 2026 9:05 AM
हमें फॉलो करें:
गिरि जटोन बैराज सिरमौर से पानी छोड़े जाने की चेतावनी, प्रशासन ने नदी किनारों से दूर रहने की अपील की।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

नाहन, 4 अगस्त। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) सिरमौर ने गिरि जटोन बैराज से पानी छोड़े जाने को लेकर आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त कार्यालय सिरमौर द्वारा मंगलवार सुबह जारी सूचना के अनुसार, श्री रेणुका जी स्थित गिरि जटोन बैराज के गेट नंबर-4 से सुबह 8:30 बजे पानी छोड़ा जाएगा।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसके चलते बैराज के अधीन आने वाले क्षेत्रों, पंचायतों तथा मैदानी इलाकों में बाढ़, तेज बहाव और भूस्खलन जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान नदी, नालों और उनके आसपास जाने से पूरी तरह बचें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे इस चेतावनी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासन ने सभी संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से उच्च सतर्कता बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति की सूचना जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01702-226401, 226402, 226403, 226404, 226405 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर तत्काल दी जा सकती है।

हिमालयन डॉन की अपील:
मानसून के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें और अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें