संगड़ाह को मिला नया BDO: भारतेंद्र सिंह पाल बोले— विकास कार्यों में नहीं होगी कोई ढिलाई

On: July 18, 2026 8:35 PM
हमें फॉलो करें:
संगड़ाह के नए BDO भारतेंद्र सिंह पाल ने कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में बैठकर मीडिया से बातचीत करते हुए।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

संगड़ाह, 18 जुलाई। सिरमौर जिले के विकास खंड संगड़ाह को नया खंड विकास अधिकारी (BDO) मिल गया है। वर्ष 2025 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारी भारतेंद्र सिंह पाल ने शनिवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

मूल रूप से सोलन जिले के नालागढ़ निवासी भारतेंद्र सिंह पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विकास खंड की सभी पंचायतों का जल्द दौरा कर जमीनी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को उनका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यालय आने वाले लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासनिक कार्यों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को समय पर बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

भारतेंद्र सिंह पाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी विकास कार्यों में सहयोग और रचनात्मक सुझाव देने की अपील की।

गौरतलब है कि भारतेंद्र सिंह पाल विकास खंड संगड़ाह के 60वें खंड विकास अधिकारी (BDO) बने हैं। उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों में तेजी आने और ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें