दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के रेस्तरां में किचन हेल्पर व फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के पदों पर होगी भर्ती
नाहन, सिरमौर। जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। एक निजी कंपनी की ओर से देश के विभिन्न शहरों में स्थित रेस्तरां के लिए किचन हेल्पर और फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 अगस्त 2026 को रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु स्थित रेस्तरां में रोजगार का अवसर मिलेगा।
10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थियों को कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।
20 हजार रुपये तक वेतन और मुफ्त आवास
चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये सीटीसी से 20 हजार रुपये सीटीसी तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपये सीटीसी वेतन मिलेगा।
नौकरी के साथ चयनित युवाओं को खाने और मुफ्त आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
कंपनी देगी सात दिन का प्रशिक्षण
चयन के बाद अभ्यर्थियों को दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का पूरा खर्च संबंधित कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक एवं पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंपस इंटरव्यू में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- कैंपस इंटरव्यू: 17 अगस्त 2026
- स्थान: रोजगार कार्यालय, नाहन
- पद: किचन हेल्पर एवं फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड
- कुल पद: 500
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/12वीं
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
- वेतन: ₹16,000 से ₹20,000 सीटीसी
- सुविधाएं: भोजन एवं मुफ्त आवास
- प्रशिक्षण: दिल्ली में 7 दिन, खर्च कंपनी वहन करेगी
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 88106-37785 पर संपर्क कर सकते हैं।













रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…