सोलन: 500 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका! सोलन में 22 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन

On: August 18, 2026 5:56 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 22 अगस्त 2026 को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन, सोलन। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मैसर्ज़ बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड, दिल्ली द्वारा किचन हेल्पर और स्टुअर्ड के 500 पदों पर भर्ती के लिए सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बैंगलोर में इन पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंपस इंटरव्यू मॉडल करियर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।

10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन के बाद दिल्ली में मिलेगा 7 दिन का प्रशिक्षण
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण से संबंधित खर्च का पूरा वहन कंपनी द्वारा किया जाएगा।

EEMIS पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल EEMIS पर Candidate Login के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी प्रोफाइल में अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को कैंपस इंटरव्यू के दिन अपने शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज साथ लाने होंगे।

22 अगस्त को सुबह 10:30 बजे पहुंचना होगा
इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली, जिला रोजगार कार्यालय सोलन में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
महत्वपूर्ण: कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

उम्मीदवार आवेदन और इंटरव्यू से पहले विभागीय EEMIS पोर्टल पर भर्ती संबंधी नवीनतम विवरण एवं पात्रता की पुष्टि अवश्य कर लें।

Kamlesh Thakur

कमलेश ठाकुर पिछले 3 वर्षों से हिमालयन डॉन मीडिया के साथ बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश की स्थानीय खबरों, शिक्षा, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ है। सटीक, विश्वसनीय और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है। स्थानीय घटनाओं को पाठकों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी विशेष रुचि है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें