सोलन में 200 पदों पर भर्ती का मौका, 26 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू; 10वीं से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

On: August 21, 2026 5:53 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में LIC बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती और 26 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन, सोलन। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India), सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती के लिए 26 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह कैंपस इंटरव्यू मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल, जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में होगा।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 25 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। खास बात यह है कि इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में अपने सभी अनिवार्य शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ पहुंचें।

जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी जानकारी एक नजर में

  • कंपनी: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), सोलन
  • पद: बीमा सखी
  • कुल पद: 200
  • योग्यता: 10वीं, 12वीं एवं ग्रेजुएट
  • आयु सीमा: 25 से 58 वर्ष
  • कौन कर सकता है आवेदन: महिला एवं पुरुष दोनों
  • कैंपस इंटरव्यू: 26 अगस्त 2026
  • समय: सुबह 10:30 बजे
  • स्थान: मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल, जटोली
  • संपर्क: 01792-227242

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें