सिरमौर के बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में सितंबर में होगी जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया

On: August 15, 2026 8:27 AM
हमें फॉलो करें:
सिरमौर के बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में सितंबर 2026 में जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
नौहराधार तहसील के करीब 10 गांवों में चलेगा फेस-2, 17 से 31 अगस्त तक पोर्टल पर स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा

हिमालयन डॉन, नाहन। सिरमौर जिले के बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया सितंबर माह में शुरू होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिले के लोगों से जनगणना के दूसरे चरण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

उपायुक्त ने बताया कि नौहराधार तहसील के करीब 10 गांवों में फेस-2 जनगणना करवाई जाएगी। इन क्षेत्रों में चूड़धार, नौहराधार, बांदल, चौरास टारना, घंडूरी, तलांगना, चाढ़ना, चुनवी बोड और सैल सहित अन्य गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जनगणना का प्रथम चरण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

1 से 30 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
जिला प्रशासन के अनुसार बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके।

वहीं, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17 से 31 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके बाद निर्धारित अवधि में जनगणना कर्मियों की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सही और पूर्ण जानकारी देने की अपील
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने लोगों से निर्धारित समय के भीतर सही, पूर्ण और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय विकास की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को तैयार करने में मदद मिलती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

उपायुक्त ने बर्फ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से जनगणना कर्मियों को आवश्यक सहयोग देने तथा निर्धारित प्रक्रिया को समय पर पूरा करवाने की अपील की, ताकि जनगणना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें