IGNOU परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ी, 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

On: October 1, 2026 2:11 PM
हमें फॉलो करें:
IGNOU दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ी
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला, 1 अक्टूबर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2026 में होने वाली टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब विद्यार्थी 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

IGNOU के शिमला क्षेत्रीय केंद्र की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के साथ 7 अक्टूबर 2026 तक भरा जा सकता है। इसके बाद भी विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है। 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक विद्यार्थी ₹1,100 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।

इन विद्यार्थियों के लिए है परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर

विश्वविद्यालय के अनुसार जनवरी 2026 सत्र में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा कार्यक्रमों में पंजीकृत विद्यार्थी तथा जुलाई 2026 सत्र में विभिन्न सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में पंजीकृत विद्यार्थी दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए पात्र हैं।

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने और अन्य जानकारी के लिए IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करना होगा।

शिमला क्षेत्रीय केंद्र से ले सकते हैं जानकारी

विद्यार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अपने नजदीकी IGNOU Learner Support Centre अथवा क्षेत्रीय केंद्र शिमला से संपर्क कर सकते हैं।

IGNOU क्षेत्रीय केंद्र शिमला संपर्क नंबर:
📞 0177-2624612

वेबसाइट: www.ignou.ac.in

महत्वपूर्ण: बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है, जबकि ₹1,100 विलंब शुल्क के साथ 8 से 15 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें