सोलन में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नगर निगम की सख्ती, 40 लोगों के काटे चालान

On: August 4, 2026 7:23 AM
हमें फॉलो करें:
सोलन में खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, 40 लोगों के चालान और स्वच्छता अभियान
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम सोलन ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों के चालान काटे और उनसे 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

नगर निगम की टीम ने सफाई संबंधी लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर शहर के कई क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड नंबर 3, 4, 7, 8, 14 और 17 सहित अन्य स्थानों पर ऐसे लोग पाए गए, जो घरों का कूड़ा निर्धारित व्यवस्था के तहत निगम को देने के बजाय खुले स्थानों पर फेंक रहे थे।

नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतों के आधार पर चला विशेष अभियान
नगर निगम के सफाई निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि निगम को प्रतिदिन शहर के विभिन्न इलाकों से खुले में कूड़ा फेंके जाने की शिकायतें प्राप्त होती हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर संबंधित वार्डों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करने के बजाय आसपास के खाली स्थानों पर कूड़ा फेंक रहे थे, जिससे गंदगी फैलने के साथ-साथ पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्वच्छ शहर के लिए अभियान रहेगा जारी
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों या निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही दें और खुले में कचरा फेंकने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें