नौहराधार में शुरू हुई रेणुका क्षेत्र की पहली थोक फल एवं सब्जी मंडी में किसानों की उपज खरीदते व्यापारी

सिरमौर: नौहराधार में शुरू हुई रेणुका क्षेत्र की पहली थोक फल-सब्जी मंडी, अब किसानों को मिलेगा फसल का सही दाम

Sirmour

नौहराधार, 20 मई | हिमालयन डॉन संवाददाता, नौहराधार में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की पहली थोक फल एवं सब्जी मंडी का संचालन शुरू हो गया है। मंडी के शुरू होते ही व्यापारियों ने किसानों से नगदी फसलों की खरीद भी शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है।

अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सोलन, दिल्ली या अन्य दूरदराज की मंडियों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही खरीद शुरू होने से किसानों के परिवहन खर्च में कमी आएगी और समय की भी बचत होगी। साथ ही उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

2.20 करोड़ की लागत से बनी मंडी

इस चार मंजिला मंडी भवन का शिलान्यास 12 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन बलदेव भंडारी द्वारा भूमि पूजन के साथ किया गया था। पूर्व भाजपा सरकार ने किसानों की मांग को देखते हुए वर्ष 2022 में इस मंडी की घोषणा की थी और इसके निर्माण के लिए 2.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था।

मंडी परिसर में व्यापारियों के लिए कुल 20 दुकानें बनाई गई हैं। पहली मंजिल पर 10 दुकानें और चौथी मंजिल पर 10 दुकानें स्थापित की गई हैं। फिलहाल चौथी मंजिल पर सब्जी कारोबार शुरू हो चुका है, जबकि अन्य दुकानों को तैयार करने का कार्य जारी है।

किसानों के लिए ठहराव और आराम की सुविधा

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर में दो मंजिलों पर रात्रि ठहराव के कमरे बनाए जा रहे हैं। दिन में आराम के लिए बड़ा हॉल भी तैयार किया गया है। इसके अलावा कैंटीन, कृषि अधिकारी का कार्यालय और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

स्थानीय किसानों का कहना है कि मंडी शुरू होने से उन्हें अब अपनी फसल बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वहीं व्यापारियों को भी एक ही स्थान पर ताजी सब्जियां और फल आसानी से उपलब्ध होंगे।

नौहराधार में शुरू हुई यह मंडी पूरे रेणुका क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है, जिससे इलाके में खुशी का माहौल है।


यह भी पढ़ें:- Panchayat Chunav 2026: हिमाचल की 131 पंचायतों में बिना वोटिंग बनी सरकार, 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *