अग्निवीर भर्ती 2027: सोलन, शिमला, सिरमौर व किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण शुरू

On: February 16, 2026 7:52 PM
हमें फॉलो करें:
अग्निवीर भर्ती 2027 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

सोलन। अक्षय चौहान, 16 फरवरी 2026: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं हेतु पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर वीडियो लिंक भी दिया गया है, जिसके माध्यम से नई भर्ती प्रक्रिया, पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कर्नल मनीष सिंह ने कहा कि भर्ती के इच्छुक सभी योग्य अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है और यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी पात्रता के अनुसार दो ट्रेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि आवेदन से पूर्व पात्रता एवं सभी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें:- सोलन में नगर निगम का ऑनलाइन पोर्टल ठप, बिल जनरेशन बंद, लोग परेशान

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें