सोलन | 3 अगस्त, जिला रोजगार कार्यालय सोलन के माध्यम से मैसर्ज़ एस.आई.एस. लिमिटेड, आर.टी.ए. हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों को भरने के लिए 4 और 5 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि 4 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय, जटोली (डिस्ट्रॉफी अस्पताल के समीप), सोलन में तथा 5 अगस्त को इसी समय उप रोजगार कार्यालय, अर्की में भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 95 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. (EEMIS) पर Candidate Login के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष 01792-227242 अथवा मोबाइल नंबर 78328-91722 और 98053-60764 पर संपर्क किया जा सकता है।













रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…