10वीं व 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अवसर, बीमा सखी और एजेंट पदों पर होगी भर्ती
हिमालयन डॉन | सोलन, 7 अगस्त। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एलआईसी ऑफ इंडिया, परवाणू में बीमा सखी और बीमा एजेंट के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त, 2026 को उप रोजगार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। वहीं उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और अन्य दस्तावेजों के साथ 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, कसौली पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता (टीए/डीए) प्रदान नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 70180-23273 पर संपर्क कर सकते हैं।













रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…