सोलन में 70 पदों पर भर्ती का मौका, 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू; 10वीं से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

On: July 28, 2026 6:18 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 70 पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सोलन के मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डी-स्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय), में 31 जुलाई, 2026 को 70 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 50 पदों तथा तपन इंडस्ट्रीज सोलन में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव कस्टमर और टीम लीडर के 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस (EEMIS) पर प्राप्त कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को विभागीय पोर्टल के कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल में अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी
उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन करने से पहले प्रत्येक आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र और दस्तावेज लेकर 31 जुलाई, 2026 को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डी-स्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय), सोलन पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

इंटरव्यू में जाने से पहले ये बात जरूर जान लें
कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी जानकारी एक नजर में:

  • कुल पद: 70
  • बीमा सखी: 50 पद
  • तपन इंडस्ट्रीज: 20 पद
  • योग्यता: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट
  • आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष
  • कैंपस इंटरव्यू: 31 जुलाई, 2026
  • समय: सुबह 10:30 बजे
  • स्थान: मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डी-स्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली
  • संपर्क: 01792-227242

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें