हिमाचल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर; चार पदों की CBT परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब होगी किस पद की परीक्षा

On: July 28, 2026 6:44 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर CBT परीक्षा तिथियां घोषित
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने चार अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट और मोबाइल पर आने वाले संदेशों को नियमित रूप से चेक करने की अपील की है।

आयोग के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (सिविल), पोस्ट कोड-26016 की परीक्षा 9 अगस्त को तीन अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 10:30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:00 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 से 5:30 बजे तक होगी।

वहीं, 14 अगस्त को तीन अन्य पदों के लिए CBT परीक्षा आयोजित की जाएगी। फाइन आर्ट्स शिक्षक, पोस्ट कोड-26033 की परीक्षा सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक होगी। मनोविज्ञान शिक्षक, पोस्ट कोड-26031 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, पोस्ट कोड-26008 की परीक्षा शाम 4:00 से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा से एक सप्ताह पहले मिलेगा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को रोल नंबर और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने ईमेल पर आने वाले संदेशों को भी नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

आयोग के सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें तथा अपने मोबाइल पर आने वाले एसएमएस और ईमेल पर भी नजर बनाए रखें, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी महत्वपूर्ण सूचना से वे वंचित न रहें।

परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में
कनिष्ठ अभियंता (सिविल), पोस्ट कोड-26016: 9 अगस्त, तीन शिफ्ट
फाइन आर्ट्स शिक्षक, पोस्ट कोड-26033: 14 अगस्त, सुबह 9:00 से 10:30 बजे
मनोविज्ञान शिक्षक, पोस्ट कोड-26031: 14 अगस्त, दोपहर 12:30 से 2:00 बजे
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, पोस्ट कोड-26008: 14 अगस्त, शाम 4:00 से 5:30 बजे

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें