खुद को पत्रकार बताकर वसूली का आरोप, 11 हजार की रसीद काटने पर नाहन में केस दर्ज

On: June 1, 2026 7:28 AM
हमें फॉलो करें:
नाहन में खुद को पत्रकार बताकर 11 हजार रुपये की रसीद काटने और धन उगाही के आरोप में दर्ज पुलिस मामला।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

बिना अनुमति इंटरव्यू लेने, धमकाने और धन उगाही के आरोप; पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमालयन डॉन, नाहन (राजेश)। सिरमौर जिला के नाहन क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर लोगों से जबरन इंटरव्यू लेने और धन उगाही करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजाहल निवासी अनिल कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि 21 मई को एक व्यक्ति, जो स्वयं को एक न्यूज चैनल से जुड़ा पत्रकार बता रहा था, अपने चालक के साथ गांव पहुंचा और बिना अनुमति उनका इंटरव्यू रिकॉर्ड किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उन्हें डराकर 11,000 रुपये की रसीद काटी गई और राशि देने का दबाव बनाया गया।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित व्यक्ति पंचायत चुनावों में भाग ले रहे अन्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी बिना सहमति के ले रहा था और उनसे भी 11,000 रुपये की रसीद के माध्यम से धन मांग रहा था। आरोप है कि 30 मई को पंचायत प्रधान ललिता देवी का भी बिना अनुमति इंटरव्यू लिया गया तथा उनसे भी राशि की मांग की गई।

इसके अतिरिक्त एक अन्य स्थानीय व्यक्ति राजेश कुमार के खेत में चल रहे जेसीबी कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग कर कथित तौर पर रसीद कटवाने के लिए दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब संबंधित व्यक्ति से रिपोर्टिंग के लिए प्रशासनिक अनुमति या अधिकृत दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि उसका प्रेस कार्ड हिमाचल प्रदेश का नहीं बल्कि हरियाणा का है।

मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सदर थाना नाहन में बीएनएस की धारा 223, 308(2), 329(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें:- नगर निगम चुनाव 2026: सत्ता के ‘सेमीफाइनल’ में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा ने दिया 2027 का संकेत!


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें