चिड़गांव में चिट्टे के साथ जल शक्ति विभाग के कर्मी समेत 4 गिरफ्तार, नशे का सामान बरामद

On: January 29, 2026 6:56 PM
हमें फॉलो करें:
"Police Action on Drugs in Rohru Shimla
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: प्रदेश में नशे के बढ़ते जाल के खिलाफ शिमला पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार युवकों को नशीले पदार्थ ‘चिट्टा’ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि गिरफ्त में आए आरोपियों में से एक सरकारी कर्मचारी है।

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, जांगला चौकी के एएसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह के समय गश्त पर थी। इसी दौरान चिड़गांव बाजार के समीप पुलिस को विशेष सूचना मिली कि कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्धों को दबोच लिया।

सरकारी कर्मचारी भी शामिल

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरि सिंह (35, गांव राऊसी), अर्जुन सिंह (28, गांव खशधार), धर्मेंद्र सिंह (चिड़गांव) और कांत कुमार (35, गांव खशधार) के रूप में हुई है। आरोपी हरि सिंह जल शक्ति विभाग में कार्यरत है, जिसके बाद सरकारी महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

तलाशी में मिला नशीला सामान

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने पर उनसे 2.15 ग्राम चिट्टा, फॉइल पेपर, सीरिंज और लाइटर और 20 रुपये के जले हुए नोट जो नशे के सेवन के संकेत देते हैं।

पुलिस की कार्रवाई और आगामी जांच

डीएसपी रोहड़ू, प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इन युवकों ने यह नशा कहां से खरीदा था और क्या वे किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल नगर निकाय नई अधिसूचना 2026: एसडीएम को मिले वित्तीय अधिकार

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें