10–11 अगस्त को सोलन में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

On: August 7, 2026 4:12 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 10–11 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए कृषि मौसम सलाह
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
डॉ. वाई.एस. परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी की कृषि मौसम सलाह; जल निकासी, फसल सुरक्षा और सेब की तुड़ाई में बरतें सावधानी

हिमालयन डॉन ब्यूरो | सोलन
सोलन जिले में आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। डॉ. वाई.एस. परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार 7 से 11 अगस्त तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 10 और 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

परामर्श के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार नमी और अधिक आर्द्रता के कारण फफूंद एवं जीवाणुजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, अतिरिक्त वर्षा जल निकालने के लिए नालियां बनाने तथा संक्रमित पौधों को हटाकर नष्ट करने की सलाह दी गई है।

कृषि विशेषज्ञों ने भारी वर्षा के दौरान नदियों, खड्डों और निचले क्षेत्रों से दूर रहने, फिलहाल सिंचाई कार्य रोकने तथा वर्षा जल के सुरक्षित संग्रह की व्यवस्था करने की भी सलाह दी है। साथ ही खेतों में खरपतवार हटाकर वायु संचार बेहतर बनाए रखने और कीटग्रस्त फलों की नियमित तुड़ाई करने को कहा गया है।

सेब उत्पादकों के लिए विशेष सलाह
सेब उत्पादकों को लगातार बादल और अधिक आर्द्रता की स्थिति में किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव न करने की सलाह दी गई है। प्रारंभिक किस्मों के सेब की तुड़ाई वर्षा के दौरान या वर्षा रुकने के तुरंत बाद नहीं करने तथा तुड़ाई के बाद फलों को छायादार एवं हवादार स्थान पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी गुणवत्ता और भंडारण क्षमता बनी रहे।

सब्जी एवं अन्य फसलों के लिए सुझाव
मक्का में जलभराव से बचने, टमाटर में झुलसा और बकआई रॉट रोग की निगरानी करने, अदरक में प्रकंद सड़न पर नजर रखने तथा शिमला मिर्च, भिंडी और खीरे की फसलों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। पशुपालकों को मानसून के दौरान पशुओं का खुरपका-मुंहपका (FMD) और ब्लैक क्वार्टर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने को कहा गया है।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से मौसम पूर्वानुमान और कृषि सलाह समय-समय पर प्राप्त करने तथा मौसम को देखते हुए ही कृषि कार्य करने की अपील की है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें