10 अगस्त को सोलन के कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, HPSEBL ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल

On: August 7, 2026 3:02 PM
हमें फॉलो करें:
10 अगस्त 2026 को सोलन में HPSEBL द्वारा घोषित बिजली शटडाउन की जानकारी दर्शाती फीचर्ड इमेज
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन| सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित विद्युत शटडाउन की सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार 132 केवी सपरून सब-स्टेशन से प्रस्तावित 33/11 केवी जीआईएस सब-स्टेशन (आईएसबीटी, सोलन) तक 33 केवी लाइन निर्माण कार्य के चलते विभिन्न 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन

11 केवी गुरुद्वारा फीडर
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: पावर हाउस रोड, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद, पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, डीपीआरओ कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्र।

11 केवी रबौन फीडर
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: पावर हाउस रोड, डूंगा मोड़, ग्रीन वैली, देओंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 एवं 2, एससीईआरटी, रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्र।

11 केवी बड़ोग फीडर
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: अंजी, शामलेच, नगाली, बड़ोग हाइट्स, बरा, कोरोन, कैंथरी तथा आसपास के क्षेत्र।

विद्युत बोर्ड ने बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण शटडाउन के समय अथवा तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।

HPSEBL ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें