हरिपुरधार के छोटे गांव से बड़ी उड़ान: BLR Academy के 5 बच्चों ने नवोदय परीक्षा में मारी बाजी

On: May 24, 2026 10:25 PM
हमें फॉलो करें:
हरिपुरधार की BLR Academy के नवोदय परीक्षा 2026 में चयनित 5 छात्र
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

4 साल में 37 चयन, अब तक 105+ सफलताएं; ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने फिर साबित की प्रतिभा

हरिपुरधार (संजीव) 24 मई, 2026। सिरमौर जिले के दूरस्थ क्षेत्र हरिपुरधार से एक बार फिर ऐसी खबर सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हरिपुरधार स्थित BLR Academy के 5 होनहार विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में चयन पाना आसान नहीं होता, लेकिन इन बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से यह कर दिखाया। खास बात यह है कि पिछले 4 वर्षों में इस छोटे से क्षेत्र से नवोदय विद्यालय के लिए चयनित बच्चों की संख्या अब 37 तक पहुंच चुकी है। वहीं संस्थान के खाते में अब तक JNV, सैनिक स्कूल, RMS और विभिन्न स्कॉलरशिप परीक्षाओं को मिलाकर 105 से अधिक चयन दर्ज हो चुके हैं।

इस वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बैच के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑनलाइन बैच की छात्रा अर्पिता ने पूरे क्षेत्र में तीसरा स्थान हासिल कर अकादमी का नाम रोशन किया। इसके अलावा कुदरत चौहान ने 17वां, वत्सव सिंह सूर्या ने 38वां और वंशिका ने 70वां स्थान प्राप्त किया। वहीं ऑफलाइन बैच से इशिका ठाकुर ने 37वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।

संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़े शहरों के लिए यह सिर्फ एक रिजल्ट हो सकता है, लेकिन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र के लिए यह उन सपनों की जीत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानते। प्रबंधन ने यह भी स्वीकार किया कि प्रतियोगिता लगातार कठिन होती जा रही है और इस बार का परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुसार नहीं रहा, फिर भी बच्चों की मेहनत और संघर्ष सबसे बड़ी उपलब्धि है।

संस्थान का कहना है कि मात्र 10 वर्ष की उम्र में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए तैयार करना आसान नहीं होता। इसके पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास छिपा होता है। BLR Academy हमेशा केवल परिणाम नहीं बल्कि सीखने की प्रक्रिया को सबसे अधिक महत्व देती है।

अकादमी ने अब अगले सत्र के लिए नई रणनीति और मजबूत तैयारी के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को और बेहतर अवसर मिल सकें। संस्थान में आगामी सत्र के लिए ऑनलाइन कक्षाएं 16 जुलाई से जबकि ऑफलाइन कक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी।


यह भी पढ़ें:- हिमाचल पंचायत चुनाव: अब रिकाउंटिंग के लिए सिर्फ 10 मिनट, CCTV निगरानी में होगी मतगणना


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें