सिरमौर के यशपाल कपूर को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड-2026

On: May 9, 2026 4:59 PM
हमें फॉलो करें:
नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड-2026 के लिए चयनित सिरमौर के यशपाल कपूर
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
शांति और सद्भावना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए होगा राष्ट्रीय सम्मान

सोलन (अक्षय चौहान)। हिमाचल Pradesh के सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के शामपुर गांव निवासी यशपाल कपूर को नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। देशभर में शांति, सद्भावना और युवा जागरूकता के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

11 मई को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

यह पुरस्कार 11 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री Jual Oram तथा भारत में श्रीलंका की राजदूत Mahishini Colonne द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के युवा प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे।

विकसित भारत @2047’ विषय पर होगा युवा संवाद

दिल्ली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, माय भारत और प्रोजेक्ट प्वाइंट के संयुक्त तत्वावधान में “यूथ इन डेमोक्रेसी एंड गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत @2047” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सहित कई देशों के युवा नेता हिस्सा लेंगे और लोकतंत्र, युवा नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे।

देशभर के दो दर्जन युवा नेताओं को किया जाएगा सम्मानित

प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन Dr. Sangram Kesari ने बताया कि इस अवसर पर देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले करीब दो दर्जन युवा नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से यशपाल कपूर का चयन सामाजिक सद्भाव और शांति स्थापित करने की दिशा में उनके प्रेरणादायक योगदान को देखते हुए किया गया है।

वर्षों से शांति और सामाजिक एकता के लिए कर रहे कार्य

यशपाल कपूर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्षों से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई है। देशभर में शांति और सद्भावना स्थापित करने की दिशा में उनके प्रयास लगातार सराहे जाते रहे हैं।

प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

यशपाल कपूर के इस राष्ट्रीय सम्मान के चयन से सिरमौर जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।


यह भी पढ़ें:- Himachal Weather Alert: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 11 मई से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें