स्पेन के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

On: January 21, 2026 6:02 PM
हमें फॉलो करें:
स्पेन के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

PIB Delhi: स्पेन के विदेश मंत्री श्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

राष्ट्रपति भवन में श्री अलबारेस का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच संबंध सदियों पुराने हैं, जो व्यापार, संस्कृति और लोकतंत्र एवं बहुलवाद के साझा मूल्यों से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है जिसे ‘संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और व्यापार तथा निवेश का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी सेवाओं और रक्षा-अंतरिक्ष क्षेत्रों में स्पेन की क्षमताएं भारत की विकास प्राथमिकताओं प्राथमिकताओं को समर्थन देने में सहायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर के बाद, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक होने के नाते, भारत और स्पेन को संयुक्त राष्ट्र और जी-20 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करना चाहिए ताकि विश्व भर में शांति, समृद्धि और स्थिरता के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और स्पेन का एक साझा दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सभी स्वरूपों से मिलकर लड़ने के लिए हमें अपने संसाधनों और क्षमताओं को मिलाकर एकजुट रूप से प्रयास करना होगा।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यूरोप और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और हम अपने 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें:- कंडाघाट में ‘स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग’ पर कार्यशाला: सोलन के उद्यमियों को मिला इंडस्ट्री 4.0 और AI का ज्ञान

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

India's first private OptoSAR satellite Mission Drishti by GalaxEye launch with SpaceX.

अंतरिक्ष में भारत की ‘महाशक्ति’ वाली छलांग! लॉन्च हुआ दुनिया का पहला ‘OptoSAR’ सैटेलाइट; अब बादलों और अंधेरे के पार भी होगी दुश्मनों पर नजर

UPSC Big Update

UPSC Exam 2026: अब बिना ‘Face Test’ नहीं दे पाएंगे परीक्षा! आयोग ने लागू किया AI ऑथेंटिकेशन का नया नियम

विशेष लेख: रोजगार गारंटी में सुधार—भावनाओं के बजाय तथ्यों पर आधारित हो बहस

वेनेजुएला में तख्तापलट और अमेरिकी हमले के बाद भारत सतर्क, विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के लिए जारी की ‘ट्रैवल एडवाइजरी’

विशेष रिपोर्ट: सावित्रीबाई फुले – जिनके साहस ने देश की करोड़ों महिलाओं की किस्मत बदल दी

विशेष रिपोर्ट: ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का ‘स्वर्ण युग’—2025 बना नीतिगत सुधारों और आत्मनिर्भरता का मील का पत्थर