सोलन पंचायत चुनाव प्रथम चरण: 87 पंचायतों के लिए कल डलेंगे वोट, 1.25 लाख वोटर्स बदलेंगे गाँव की सरकार की सूरत

On: May 25, 2026 4:35 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों की जानकारी देते हुए
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन (अक्षय) 25 मई 2026: सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनमोहन शर्मा ने बताया कि 26 मई 2026 को जिले की 87 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

जिला प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण में कुल 1,25,367 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 64,058 पुरुष और 61,309 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले भर में 549 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

किस विकास खंड में कितने मतदाता
  • धर्मपुर की 9 ग्राम पंचायतों में 14,359 मतदाता वोट डालेंगे।
  • कंडाघाट की 10 पंचायतों में 11,637 मतदाता मतदान करेंगे।
  • कुनिहार की 20 पंचायतों में 25,909 मतदाता शामिल होंगे।
  • नालागढ़ की 26 पंचायतों में सबसे अधिक 43,361 मतदाता मतदान करेंगे।
  • पट्टा की 9 पंचायतों में 14,061 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
  • सोलन विकास खंड की 13 पंचायतों में 16,040 मतदाता वोट डालेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ही वार्ड सदस्य, प्रधान और उपप्रधान पदों के लिए मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम भी 26 मई को ही घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। साथ ही सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई है।


यह भी पढ़ें:- HPNLU में लगा मुफ़्त डेंटल कैंप, 155 छात्रों और कर्मचारियों ने उठाया लाभ


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें