Himachal Weather Alert: सोलन में 28 मई तक लू का कहर, किसानों को जारी हुई बड़ी चेतावनी

On: May 25, 2026 5:00 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 28 मई तक लू और तूफान की चेतावनी दर्शाती फीचर्ड इमेज
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन (अक्षय), 25 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार 26 से 28 मई तक जिले के कई क्षेत्रों में हीट वेव चलने की संभावना है, जबकि 28 और 29 मई को गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 29 और 30 मई को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

कृषि वैज्ञानिकों ने बढ़ते तापमान को फसलों के लिए खतरा बताया है। परामर्श में कहा गया है कि तेज गर्मी के कारण फसलों में नमी तेजी से कम हो सकती है, जिससे फल छोटे रहना, फल झड़ना और समय से पहले पकने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसानों को सुबह और शाम के समय सिंचाई करने तथा खेतों में सूखी घास की मल्चिंग करने की सलाह दी गई है।

टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा और कद्दू वर्गीय फसलों में कीट और लीफ कर्ल रोग की निगरानी करने को कहा गया है। वहीं लहसुन और प्याज की कटाई तुरंत कर सुरक्षित भंडारण की सलाह दी गई है।

पशुपालकों और आम लोगों को भी सावधानी की सलाह

पशुपालकों को पशुओं को सीधे धूप से बचाने, पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और समय-समय पर पानी का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। वहीं लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को ठंडा रखने की हिदायत दी गई है।

जंगलों में आग का खतरा बढ़ा

परामर्श में चेतावनी दी गई है कि बढ़ती गर्मी और कम नमी के कारण जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। लोगों से जंगलों के आसपास आग लगाने वाली वस्तुएं न फेंकने और सूखी घास या चीड़ की पत्तियां न जलाने की अपील की गई है।


यह भी पढ़ें:- सोलन पंचायत चुनाव प्रथम चरण: 87 पंचायतों के लिए कल डलेंगे वोट, 1.25 लाख वोटर्स बदलेंगे गाँव की सरकार की सूरत


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें