पांवटा साहिब में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यमुना किनारे 4.07 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

On: July 15, 2026 8:31 PM
हमें फॉलो करें:
पांवटा साहिब में पुलिस द्वारा 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार आरोपी की सांकेतिक तस्वीर
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरमौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4.07 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विश्वकर्मा चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ददाहु तहसील के गांव पुडली (डाकघर भरोग बनेडी) निवासी नवीन ठाकुर कुन्जा क्षेत्र से यमुना नदी के रास्ते हेरोइन लेकर पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बिना देर किए यमुना नदी के तटीय मार्ग और कुन्जा क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही कब्जे में लेकर विधिवत सील कर दिया।

इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पांवटा साहिब में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक पांवटा साहिब ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही मामले की गहन जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी हेरोइन किससे लेकर आया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी।

पुलिस ने दोहराया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें