हिमाचल में खराब बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा एक्शन! 25% से कम परिणाम देने वाले 50 शिक्षकों को नोटिस

On: July 17, 2026 8:17 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में खराब बोर्ड परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, 50 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के कमजोर परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026 की दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की समीक्षा शुरू करते हुए 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 50 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

निदेशालय ने संबंधित शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में उनसे यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके विषय का परीक्षा परिणाम इतना कम क्यों रहा और इसके पीछे क्या कारण रहे। साथ ही भविष्य में परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी मांगी गई है।

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए शिक्षकों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कमजोर परीक्षा परिणाम वाले मामलों में स्पष्टीकरण लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में जिन स्कूलों या शिक्षकों का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत कमजोर रहा है, उनसे जवाबदेही तय करना जरूरी है, ताकि कमियों की पहचान कर भविष्य में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में प्रभावी सुधार किया जा सके।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से शिक्षकों में उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होगी और सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें