हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग की 105 नई भर्तियां, आवेदन पोर्टल फिर खुला; जानें किन पदों पर मिलेगा मौका

On: July 12, 2026 4:46 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2026: HPRCA ने 105 अतिरिक्त पदों पर आवेदन मांगे
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य विभाग में 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के जुड़ने के साथ अब पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया में और अधिक उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। आयोग ने आवेदन पोर्टल को 11 जुलाई से 25 जुलाई, 2026 तक दोबारा खोल दिया है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अतिरिक्त पदों में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 60 पद, रेडियोग्राफर के 30 पद तथा वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन (एमएलटी ग्रेड-2) के 15 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर भर्ती जॉब ट्रेनी आधार पर की जाएगी।

ये 105 पद आयोग द्वारा 28 फरवरी, 2026 को विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत निकाले गए 196 पदों के अतिरिक्त हैं। पहले जारी विज्ञापन में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (पोस्ट कोड-26008) के 176 पद, रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड-26009) के 10 पद तथा वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 (पोस्ट कोड-26012) के 10 पद शामिल थे। इसके बाद 30 मार्च, 2026 को जारी परिशिष्ट के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के 18 अतिरिक्त पद भी जोड़े गए थे।

आयोग ने बताया कि नए जोड़े गए 105 पदों को पहले जारी विज्ञापन और परिशिष्ट के साथ सम्मिलित किया जाएगा। इसी के मद्देनजर तीनों पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पुनः सक्रिय किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई, 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 04/2026 अथवा 30 मार्च, 2026 के परिशिष्ट के तहत पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

कहां करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kamlesh Thakur

कमलेश ठाकुर पिछले 3 वर्षों से हिमालयन डॉन मीडिया के साथ बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश की स्थानीय खबरों, शिक्षा, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ है। सटीक, विश्वसनीय और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है। स्थानीय घटनाओं को पाठकों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी विशेष रुचि है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें