शिमला (अक्षय चौहान)। Government of Himachal Pradesh के योजना विभाग ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डॉ. सुरेश कुमार को संयुक्त निदेशक (योजना) के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में 4 अप्रैल 2026 को शिमला से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सुरेश कुमार, जो वर्तमान में उप निदेशक (योजना) के पद पर कार्यरत थे, को नियमित आधार पर तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक (क्लास-I राजपत्रित) पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें वेतन स्तर-23 (₹83,600–2,03,100) में पदोन्नति दी गई है तथा उनकी तैनाती योजना विभाग मुख्यालय, शिमला में की गई है।
अधिसूचना में यह भी उल्लेख है कि पदोन्नति के पश्चात अधिकारी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे और नियमानुसार वेतन निर्धारण का विकल्प भी निर्धारित अवधि में चुन सकेंगे।
गाँव और क्षेत्र में खुशी का माहौल
डॉ. सुरेश कुमार की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गाँव चुनवी (भवाई भोज) सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे गाँव के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर इस उच्च प्रशासनिक पद तक पहुँचना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने डॉ. सुरेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रदेश के विकास में अहम भूमिका की उम्मीद
जानकारों का मानना है कि योजना विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में संयुक्त निदेशक के रूप में डॉ. सुरेश कुमार का अनुभव प्रदेश के विकास और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उनकी दूरदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता से राज्य की योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:- नौणी विश्वविद्यालय को ‘स्कोच सिल्वर अवार्ड’ से किया सम्मानित, बागवानी और प्राकृतिक खेती में गाड़ा झंडा
हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
Whatsaap:- https://whatsapp.com/channel/0029VbBM4nD4yltLKwGMWX0G
Telegram account:- https://t.me/HimalayanDawn
