हिमालयन डॉन, सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 19, 20 और 21 अगस्त 2026 को अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
19 अगस्त को इन क्षेत्रों में बिजली कट
19 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तथा शाम 5:30 से 6:00 बजे तक खुन्डीधार, विपुल गैस एजेंसी, शिव विहार, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अपर सूर्य विहार, बसुन्धरा कॉलोनी, ओडना काली माता मंदिर, क्वागरी, चिल्ली, बागर, बडलियाना, बदखोर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक साईं मंदिर, नेगी कॉलोनी, शामती मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
20 अगस्त को यहां प्रभावित रहेगी आपूर्ति
20 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तथा शाम 5:30 से 6:00 बजे तक बसुन्धरा कॉलोनी, शामती, ओडना, क्वागरी, चिल्ला, बागर, बडलियाना, बदखोल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक काली माता मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज शामती, अपर शामती और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
21 अगस्त को इन इलाकों में रहेगा बिजली कट
21 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तथा शाम 5:30 से 6:00 बजे तक विपुल गैस एजेंसी, साईं मंदिर, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अपर सूर्य विहार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुन्डीधार, शिव विहार, साईटिस्ट कॉलोनी, एचडीएफसी बैंक और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
मौसम खराब होने पर बदल सकता है शेड्यूल
विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है। अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।













रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…