कसौली में पशु मित्र पदों के लिए काउंसलिंग 18 जून को, चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा जारी

On: June 10, 2026 6:50 PM
हमें फॉलो करें:
कसौली में पशु मित्र भर्ती 2026 के लिए 18 जून को आयोजित होने वाली दूसरी चरण की काउंसलिंग का पोस्टर
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन संवाददाता, कसौली, 10 जून। पशु मित्र बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पशु मित्र नीति-2025 के तहत उपमंडल कसौली के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद मेरिट के आधार पर पात्र उम्मीदवारों का चयन काउंसलिंग के लिए किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह काउंसलिंग उपमंडलीय पशु चिकित्सालय धर्मपुर, पशु चिकित्सालय चण्डी, पशु चिकित्सालय जाबली, पशु औषधालय घड़सी तथा पशु औषधालय कण्डा में रिक्त पशु मित्र पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी एवं उप-श्रेणी प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग की सूचना चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकृत डाक, आधिकारिक बुलावा पत्र, दूरभाष तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने या मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 94181-63577 पर संपर्क कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें:- सोलन में नौकरी का सुनहरा मौका: 10वीं पास युवाओं के लिए 80 पदों पर भर्ती, 15 और 16 जून को कैंपस इंटरव्यू


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें