सोलन में नौकरी का सुनहरा मौका: 10वीं पास युवाओं के लिए 80 पदों पर भर्ती, 15 और 16 जून को कैंपस इंटरव्यू

On: June 10, 2026 6:10 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 80 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 और 16 जून 2026
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन (अक्षय), 10 जून, 2026। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मैसर्ज़ एसआईएस लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती के लिए 15 और 16 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे इंटरव्यू में भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक मानदंडों में 168 सेंटीमीटर ऊंचाई तथा 56 से 95 किलोग्राम वजन अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 15 जून, 2026 को मॉडल करियर सेंटर सोलन (जिला रोजगार कार्यालय, जटोली) तथा 16 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि सभी इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर पंजीकरण करवाने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) प्रदान नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 अथवा मोबाइल नंबर 78328-91722 और 98053-60764 पर संपर्क कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें:- हिमकेयर कार्ड धारकों के लिए बड़ी परेशानी! सर्वर ठप होने से 2000 आवेदन अटके, इलाज पर संकट


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें