सोलन-कसौली में पशु मित्र भर्ती: 24 अप्रैल को होगी शारीरिक परीक्षा, 54 अभ्यर्थी होंगे शामिल

On: April 21, 2026 7:57 PM
हमें फॉलो करें:
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन, सोलन। पशुपालन विभाग द्वारा सोलन और कसौली उपमंडलों में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में शारीरिक परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।

वरिष्ठ पशु चिकित्सक धर्मपुर एवं पशु मित्र एंगेजमेंट समिति के सदस्य सचिव डॉ. बी.बी. करकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक परीक्षा सुबह 09:00 बजे पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत सोलन में 3 और कसौली में 5 पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए कुल 54 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें सोलन उपमंडल से 17 और कसौली उपमंडल से 37 अभ्यर्थी शामिल हैं।

आवेदकों के वर्गीकरण की बात करें तो सोलन उपमंडल में 6 महिलाएं और 11 पुरुष, जबकि कसौली उपमंडल में 12 महिलाएं और 25 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं।

डॉ. करकरा ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ खेल परिधान में परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हल्ला बोल; फीस वृद्धि और पीजीटी अस्थाई भर्ती के खिलाफ भारी प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें