HPRCA JBT Exam Schedule: 25 फरवरी से शुरू होगी जेबीटी भर्ती परीक्षा, जानें अपने जिले में पदों की संख्या

On: January 28, 2026 8:09 AM
हमें फॉलो करें:
HPRCA JBT Exam Schedule
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। आयोग ने जेबीटी (JBT) के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBT) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं आगामी 25 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

प्रतिस्पर्धा और आवेदन:

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखा गया है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 600 पदों के लिए 17,181 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बता दें कि हाल ही में टीजीटी भर्ती परीक्षा के सफल समापन के बाद, आयोग अब जेबीटी और सांख्यिकी सहायक की परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

सांख्यिकी सहायक परीक्षा अपडेट:

लैंड रिकॉर्ड विभाग में सांख्यिकी सहायक (पोस्ट कोड-25013) के 3 पदों के लिए परीक्षा 18 फरवरी को निर्धारित की गई है।

किस जिले में कितनी वैकेंसी?

जेबीटी के ये पद प्रदेश के सभी 12 जिलों में ‘जॉब ट्रेनी पॉलिसी’ के तहत भरे जाने हैं। जिलों के अनुसार पदों का ब्यौरा इस प्रकार है।

जिलारिक्त पदजिलारिक्त पद
मंडी106चंबा54
कांगड़ा102ऊना41
शिमला76बिलासपुर34
सिरमौर57कुल्लू30
सोलन56हमीरपुर28
लाहौल-स्पीति11किन्नौर05

एडमिट कार्ड और जानकारी:

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रोल नंबर और एग्जाम सेंटर की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया डीएलएड रिजल्ट, 12 फरवरी तक कर सकेंगे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

Kamlesh Thakur

कमलेश ठाकुर पिछले 3 वर्षों से हिमालयन डॉन मीडिया के साथ बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश की स्थानीय खबरों, शिक्षा, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ है। सटीक, विश्वसनीय और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है। स्थानीय घटनाओं को पाठकों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी विशेष रुचि है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें