Shimla traffic halt during President visit

शिमला में राष्ट्रपति का दौरा: 45 मिनट तक थमेगा ट्रैफिक, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

Shimla

शिमला | हिमालयन डॉन संवाददाता, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला प्रवास पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एक हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और पूरे शहर को तीन सेक्टरों में बांटकर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रत्येक सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था संचालित होगी।

सबसे अहम बात यह है कि राष्ट्रपति की आवाजाही के दौरान शिमला शहर में करीब 45 मिनट के लिए ट्रैफिक पूरी तरह रोका जाएगा। हालांकि प्रशासन का दावा है कि इस दौरान स्कूली बच्चों और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विशेष प्लानिंग की गई है।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
डीआईजी साउथ रेंज अंजुम आरा ने बताया कि जिन स्थानों पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम तय हैं, वहां ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग (अल्टरनेट रूट) निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए पहले से ही रूट प्लान तैयार कर लिया है।

पर्यटकों के लिए क्या है गाइडलाइन?
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल आने वाले पर्यटकों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। केवल राष्ट्रपति के मूवमेंट के दौरान ही कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय का ध्यान रखें।

प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति का यह दौरा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल शिक्षा विभाग का कड़ा फैसला: अब टीजीटी और प्रवक्ता पढ़ाएंगे प्राइमरी स्कूल के बच्चे, लापरवाही पर प्रिंसिपल होंगे जिम्मेदार

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *