चाड़ना। ग्राम पंचायत चाढ़ना के लिए लंबे समय से बहुप्रतीक्षित खिल-गुदग सड़क पर शनिवार को बस का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और उम्मीद जताई जा रही है कि शेष औपचारिकताएं पूरी होते ही सड़क को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
बस ट्रायल के दौरान एसडीएम सुनील कायथ, आरएम हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संगड़ाह, तहसीलदार नोहराधार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत चाढ़ना ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया। पंचायत ने विशेष रूप से रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से इस सड़क परियोजना के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, जिसके चलते आज यह सड़क इस मुकाम तक पहुंच सकी है।
पंचायत ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली की भी सराहना की और अन्य संबंधित विभागों से आग्रह किया कि सड़क में यदि कोई तकनीकी कमी शेष है तो उसका शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्राम पंचायत के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा होने के बाद आगामी समय में इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। पंचायत ने एक बार फिर विधायक विनय कुमार, प्रशासन और सभी संबंधित विभागों का सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।













रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…