नौणी विश्वविद्यालय में B.Lib प्रवेश का सुनहरा मौका, 17 अगस्त तक करें आवेदन; 22 अगस्त को होगी काउंसलिंग

On: July 18, 2026 2:09 PM
हमें फॉलो करें:
नौणी विश्वविद्यालय में B.Lib Admission 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ), नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (B.Lib & I.Sc.) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह एक वर्षीय पाठ्यक्रम दो सेमेस्टरों में संचालित होगा और रेगुलर तथा डिस्टेंस एजुकेशन दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा।

विश्वविद्यालय ने इस पाठ्यक्रम के लिए कुल 45 सीटें निर्धारित की हैं, जिनमें 30 सीटें रेगुलर और 15 सीटें डिस्टेंस एजुकेशन के लिए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। चयन में 10+2 परीक्षा के अंकों को 40 प्रतिशत और स्नातक परीक्षा के अंकों को 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

डिस्टेंस एजुकेशन के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में विश्वविद्यालय में 15 दिनों की संपर्क कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के सत्यानंद स्टोक्स पुस्तकालय में 30 दिनों की इंटर्नशिप भी करनी होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क के बैंक ड्राफ्ट सहित पूर्ण आवेदन 17 अगस्त 2026 तक कक्ष संख्या 217, सामान्य प्रशासन शाखा, प्रशासनिक भवन, कुलसचिव कार्यालय, डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, जिला सोलन-173230 में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से जमा करवाना होगा।

मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, नौणी में आयोजित की जाएगी।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें