हिमाचल में फिर बरसेगा मानसून का कहर! 19 से 22 जुलाई सबसे भारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

On: July 18, 2026 6:57 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में 19 से 22 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में मानसून फिर होगा सक्रिय।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप और हल्की बारिश के बीच अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 18 जुलाई से मानसून दोबारा पूरे जोर के साथ सक्रिय होगा, जबकि 19 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों, पर्यटकों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 23 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़), सड़कें बंद होने और नदी-नालों के उफान का खतरा बढ़ सकता है।

18 जुलाई: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
18 जुलाई को मंडी और कांगड़ा के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुल्लू, शिमला और सिरमौर में भी कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

19 जुलाई: चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
19 जुलाई को चंबा, शिमला, मंडी और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश तथा सोलन, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू में मध्यम से भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। लाहौल-स्पीति में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

20 जुलाई को और बिगड़ेंगे हालात
20 जुलाई को चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी और कांगड़ा में फिर से भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि सोलन, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी तेज बारिश की संभावना है।

21 से 23 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार 21, 22 और 23 जुलाई को भी मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा।

बारिश का यह नया दौर प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अगले पांच दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें