हिमाचल के 10 जिलों में यलो अलर्ट: तेज तूफान और बारिश के बीच सेब फसल पर ओलों की मार

On: May 30, 2026 6:50 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद सेब की फसल पर असर तथा 10 जिलों में यलो अलर्ट दर्शाती फीचर्ड इमेज
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला | हिमालयन डॉन, भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।

राजधानी शिमला में शाम के समय मूसलाधार बारिश के साथ तेज तूफान चला। वहीं धर्मशाला, मंडी, कुल्लू, रामपुर और सिरमौर समेत कई इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और पर्यटकों ने भी बदलते मौसम का भरपूर आनंद लिया।

10 जिलों में यलो अलर्ट, 50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शनिवार को किन्नौर और लाहुल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के 10 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 2 जून तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ओलावृष्टि से सेब बागबानों को झटका

बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने ऊपरी शिमला और मंडी के सेब उत्पादक क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया है। मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के डींग और कथेड़, जबकि शिमला जिला के थ्रोला, खड़ापत्थर और रोहड़ू के शरोंथा क्षेत्र में सेब के दानों पर ओलों के दाग पड़ गए हैं।

कई बागबानों ने सेब की सुरक्षा के लिए एंटी-हेल नेट लगाए थे, लेकिन कई स्थानों पर तेज ओलावृष्टि के आगे ये भी बेअसर साबित हुए।

तापमान में आई भारी गिरावट

बारिश और ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

शहरअधिकतम तापमानसामान्य से गिरावट
ऊना39.6°C-3.6°C 📉
सुंदरनगर34.9°C-2.3°C 📉
मंडी34.9°C-2.1°C 📉
नाहन33.2°C-3.8°C 📉
कांगड़ा32.5°C-4.3°C 📉
धर्मशाला30.0°C-5.0°C 📉
शिमला25.0°C-4.0°C 📉
मनाली24.6°C-4.8°C 📉
कल्पा21.4°C-2.4°C 📉
गर्मी से राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

एक ओर जहां बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत पहुंचाई है, वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि ने सेब उत्पादकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।


यह भी पढ़ें:- हिमाचल में अब सभी सरकारी नौकरी से पहले होगा ड्रग टेस्ट, CM सुक्खू का बड़ा फैसला


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें