गिरीपार के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, संस्थान ने अगले चरण की तैयारी शुरू कराई
हरिपुरधार, 14 जुलाई: सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहचान बना चुकी बीएलआर एकेडमी, हरिपुरधार ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। हाल ही में घोषित अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के परिणाम में संस्थान के तीन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
एकेडमी के अनुसार अग्निवीर लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे पांच विद्यार्थियों में से तीन ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों, उनके परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का मिला परिणाम
संस्थान प्रबंधन ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त परिणाम है। प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि सफल अभ्यर्थी आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण में भी बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय सेना में अपना स्थान बनाएंगे।
नवोदय चयन में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन
बीएलआर एकेडमी केवल सेना भर्ती की तैयारी तक सीमित नहीं है। संस्थान ने स्कूली स्तर पर भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। पिछले चार वर्षों में यहां से 37 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हो चुका है, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बन रहा भरोसेमंद संस्थान
दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर बीएलआर एकेडमी लगातार नई पहचान बना रही है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल रही लगातार सफलताओं के कारण यह संस्थान आज सिरमौर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में गिना जा रहा है।













रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…