सिरमौर: संगड़ाह के भाजयुमो नेता जय प्रकाश (जेपी) ठाकुर का आकस्मिक निधन, नहाते समय हुए अचेत

On: June 17, 2026 4:55 PM
हमें फॉलो करें:
भाजयुमो नेता जय प्रकाश (जेपी) ठाकुर
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

40 वर्ष की उम्र में थमा जीवन का सफर, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संगड़ाह (अजय ठाकुर), 17 जून। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के निवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सक्रिय नेता जय प्रकाश उर्फ जेपी ठाकुर का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जय प्रकाश ठाकुर बुधवार सुबह अपने घर में नहा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल संगड़ाह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, राजनीतिक कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
करीब 40 वर्षीय जय प्रकाश ठाकुर अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार जेपी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे तथा उनकी छवि एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति की थी।

हार्ट अटैक की आशंका, रिपोर्ट का इंतजार
मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. विक्रांत ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों ने बताया कि सुबह नहाते समय वह अचानक अचेत हो गए थे।

भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
जय प्रकाश ठाकुर के निधन पर भाजपा नेता नारायण सिंह, प्रताप तोमर, कुशल चौहान, बलवीर ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, अनिल भारद्वाज और मनोज ठाकुर सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है।

वहीं कांग्रेस रेणुका जी मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत प्रधान चौहान सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि यदि मामला दुर्घटना की श्रेणी में आता है तो प्रशासन द्वारा राहत राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। हालांकि फिलहाल प्रशासन को इस संबंध में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।


यह भी पढ़ें:- वेद प्रकाश ठाकुर बने इंटक जिला सिरमौर अध्यक्ष, हरिपुरधार क्षेत्र के भवाई भोज में खुशी की लहर


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें