किसानों के लिए बड़ी खबर: 31 जुलाई से खुलेगा एग्री मशीनरी पोर्टल, 50% सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र

On: July 29, 2026 5:11 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल में कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 31 जुलाई से शुरू
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में खेती को आधुनिक और आसान बनाने की दिशा में किसानों के लिए बड़ी खबर है। कृषि विभाग का एग्री मशीनरी डीबीटी पोर्टल वर्ष 2026-27 के लिए 31 जुलाई, 2026 से सक्रिय हो जाएगा। इसके माध्यम से किसान कृषि उपकरणों और आधुनिक मशीनरी पर मिलने वाले अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार कृषि अभियांत्रिकी के तहत प्रदेश की पहाड़ी खेती के मशीनीकरण को बढ़ावा दे रही है। किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर समेत विभिन्न आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इच्छुक किसान विभाग के डीबीटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

20 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
विभाग के अनुसार, पोर्टल 31 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त, 2026 तक आवेदन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद 21 अगस्त, 2026 को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पात्र किसानों का संबंधित कृषि उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से लॉटरी सिस्टम के आधार पर पूरी की जाएगी।

इन किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
कृषि यंत्रों पर लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे और सीमित जोत वाले किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी अपनाने में मदद मिलेगी।

पहाड़ी खेती के लिए छोटी मशीनों पर जोर
कृषि विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि आधुनिक कृषि में मशीनरी की अहम भूमिका है। कृषि कार्यों को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करने में मशीनों के इस्तेमाल से किसानों की कार्यक्षमता बढ़ती है और खेती की लागत कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और खेतों के छोटे आकार को देखते हुए भारी मशीनरी का इस्तेमाल हर जगह संभव नहीं है। ऐसे में कृषि विभाग किसानों को छोटे आकार की, कम वजन वाली और आधुनिक तकनीक से विकसित कृषि मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दे रहा है।

किसान इस बात का रखें विशेष ध्यान
विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि मशीनरी की खरीद केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों से स्वीकृत मॉडल की ही करें। इससे किसानों को भविष्य में अनुदान या मशीनरी से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किसानों के लिए जरूरी तारीखें:
🔹 पोर्टल शुरू: 31 जुलाई, 2026
🔹 आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अगस्त, 2026
🔹 लॉटरी के माध्यम से चयन: 21 अगस्त, 2026
🔹 अनुदान: पात्र किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

रामपुर कॉलेज ग्राउंड में बरमूड़ा घास के लिए हाइड्रोसीडिंग और सफाई का काम

रामपुर कॉलेज ग्राउंड में लौटेगी हरियाली, 7-10 दिन में दिखेगा बदला हुआ मैदान; खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

IIM सिरमौर छात्र प्रभात शुक्ला की संदिग्ध मौत पर FIR

आईआईएम सिरमौर छात्र की संदिग्ध मौत: परिजनों की शिकायत पर एफआईआर, मोबाइल-लैपटॉप फोरेंसिक जांच के लिए भेजे

HPNLU शिमला और MNLU मुंबई के बीच शैक्षणिक सहयोग और कानूनी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर

HPNLU और MNLU मुंबई के बीच हुआ शैक्षणिक सहयोग का समझौता, कानूनी शिक्षा और शोध को मिलेगी नई दिशा

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायत विकास योजनाएं अपलोड करती ग्राम पंचायत, ग्राम सभा और ग्रामीण विकास का प्रतीकात्मक दृश्य।

गांवों के विकास का रोडमैप तैयार करेंगी पंचायतें, 15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड होंगी विकास योजनाएं

हिमाचल कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर सिस्टम और मल्टीपल एंट्री-एग्जिट व्यवस्था लागू

हिमाचल के कॉलेजों में शिक्षा का नया अध्याय: 2026-27 से सेमेस्टर सिस्टम और मल्टीपल एंट्री-एग्जिट लागू

BJP-Himachal-President-Dr-Rajeev-Bindal-Press-Conference-Against-Sukhu-Govt

हिमाचल: घोषणाओं में उलझी सरकार, धरातल पर विकास शून्य, चौथे बजट से पहले डॉ. राजीव बिंदल का तीखा हमला