नाहन में 10 दिन प्रभावित रहेगी पेयजल आपूर्ति, 19 जुलाई से पहले पानी स्टोर करने की सलाह

On: July 8, 2026 4:25 PM
हमें फॉलो करें:
नाहन में 19 जुलाई से 10 दिन प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई, जल शक्ति विभाग की प्रेस वार्ता
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

नाहन। बरसात के मौसम से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते नाहन शहर की प्रमुख ‘गिरि उठाऊ पेयजल योजना’ से होने वाली जलापूर्ति आगामी 19 जुलाई से 10 दिनों तक प्रभावित रहेगी।

यह जानकारी जल शक्ति विभाग, नाहन के अधीक्षण अभियंता ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन की मरम्मत और रखरखाव कार्य मानसून के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस कारण मरम्मत अवधि में गिरि उठाऊ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।अधीक्षण अभियंता ने नाहन शहर के लोगों से अपील की है कि वे 19 जुलाई से पहले अपनी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने नागरिकों से विभाग का सहयोग करने का भी आग्रह किया।विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में नेहरसवार और खैरी पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी, जिससे शहर के कुछ क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी उपलब्ध होता रहेगा।

जल शक्ति विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द गिरि उठाऊ पेयजल योजना से जलापूर्ति सामान्य की जा सके।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें