सिरमौर: 4 जून को ददाहू-संगड़ाह क्षेत्र में दिनभर गुल रहेगी बिजली, रखरखाव कार्य के चलते 9 घंटे का शटडाउन

On: June 2, 2026 11:53 PM
हमें फॉलो करें:
ददाहू-संगड़ाह क्षेत्र में 4 जून 2026 को बिजली कटौती संबंधी सूचना दर्शाती फीचर्ड इमेज
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

संगड़ाह (अजय), 2 जून, 2026। सिरमौर जिले के ददाहू और संगड़ाह क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को 4 जून, वीरवार को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत उपमंडल ददाहू द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं एचटी/एलटी लाइनों की मरम्मत के लिए सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि 33/11 केवी ददाहू तथा 33/11 केवी उप-केंद्र संगड़ाह में रखरखाव कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान इन दोनों उप-केंद्रों से संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी।

इसके चलते ददाहू सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों और कस्बों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी और मौसम अथवा अन्य तकनीकी कारणों से समय में परिवर्तन भी संभव है।

बिजली विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लोग अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।


यह भी पढ़ें:- अब घर बैठे करें अपनी जनगणना! सोलन में स्व-गणना पोर्टल शुरू, 15 जून तक भरें ऑनलाइन जानकारी


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें