सोलन में 4 जून को गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, किसानों को खेतों में सावधानी बरतने की सलाह

On: June 2, 2026 7:18 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 4 जून को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के अलर्ट के बीच खेत में काम करता किसान
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन, 2 जून, 2026। डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार सोलन जिला में आगामी पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 3 से 6 जून के बीच जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 4 जून को गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 7 जून के दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि में जिले में 3 से 6 जून तक अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज हो सकती है।

किसानों के लिए विशेष सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए फसलों के आसपास 10 से 15 सेंटीमीटर मोटी सूखी घास की मल्चिंग करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने और ऊंचे पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

टमाटर, खीरा, लौकी, तोरी और अन्य बेलदार फसलों में पौधों को उचित सहारा (स्टेकिंग) देने की सलाह दी गई है, ताकि तेज हवाओं के कारण पौधों को नुकसान न पहुंचे और उत्पादन बेहतर हो सके।

सेब बागवानों को सतर्क रहने की जरूरत

बढ़ती आर्द्रता के चलते सेब के बागों में स्कैब और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने बागवानों को नियमित निरीक्षण करने और रोग के लक्षण दिखाई देने पर अनुशंसित फफूंदनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी है।

पशुपालकों के लिए भी एडवाइजरी

पशुपालकों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान पशुओं को खुले स्थान पर न बांधें। उन्हें छायादार शेड में रखें और पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाएं। गर्मी से राहत के लिए पशुओं के शरीर, विशेषकर पैरों और खुरों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करने की भी सलाह दी गई है।


यह भी पढ़ें:- अब घर बैठे करें अपनी जनगणना! सोलन में स्व-गणना पोर्टल शुरू, 15 जून तक भरें ऑनलाइन जानकारी


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें