सिरमौर पंचायत चुनाव 2026 की जानकारी देता पोस्टर, मतदान तिथियां और वोट डालने के लिए स्याही लगी उंगली

HP Panchayat Election 2026: सिरमौर की 273 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान, जानें आपकी पंचायत में कब पड़ेंगे वोट

Sirmour

नाहन, 22 मई (राजेश) हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन सिरमौर ने जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों की तिथियों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले की कुल 273 ग्राम पंचायतों में मतदान 26, 28 और 30 मई 2026 को तीन चरणों में कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार प्रत्येक बैलेट बॉक्स पर विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है, जिससे उसकी रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में ही की जाएगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 31 मई को होगी।

26 मई को इन पंचायतों में होगा मतदान

नाहन विकास खंड
नेहली धीड़ा, रामाधौण, धगेड़ा, नलका, विक्रमबाग, कालाअंब, त्रिलोकपुर, पालियों, चाकली और नाहन-2 पंचायत।

राजगढ़ विकास खंड
नेहरपाब, छोगटाली, काथलीभरण, शिलांजी, थैनाबसोतरी, दाहन, टालीभुज्जल, नेहरटीबघोट, हाब्बन, कडोलीदोची, कोटला बांगी और देवठी मझगांव पंचायत।

ददाहू विकास खंड
मालगी, कांडो कांसर, भरोगबनेड़ी, छोऊभोगर, कोटी धीमान, ददाहू, नेहरस्वार, महीपुर और पराड़ा पंचायत।

संगड़ाह विकास खंड
नौहराधार, पुनरधार, शिवपुर, शामरा, लानाचेता, भुटलीमानल, गेहल, बड़ोल, सांगना, दानाघाटों, सैंज, बाउनल काकोग और लुधियाना पंचायत।

शिलाई विकास खंड
जरवा जुनेली, डाहर, लानीबोराड़, झकांडो, धारवा, नावणा भटवाड़, बेलाबशवा, गवाली, शिलाई, कुंहट, क्यारी गुंडाह, कोटी उतरोऊ और नाया पंजोड़ पंचायत।

पांवटा साहिब विकास खंड
भैला, टोरू डांडा आंज, बनौर, राजपुर, भंगानी, मानपुर देवड़ा, कुंजा, अजौली, पड़दूनी, मेलियों, पातलियों, धौलाकुआं, कोलर, हरिपुरखोल, पल्होड़ी, रामपुर-भारापुर और बड़ाना पंचायत।

पच्छाद विकास खंड
कोटला पंजोला, बनाह घिन्नी, सुरला जनोट, टिक्करी कुठार, नैना टिक्कर, धरोटी, नेरी नावन, लाना भल्टा, मानगढ़, शड़िया और दाडो देवरिया पंचायत।

कमरऊ विकास खंड
माशू, कांडो च्योग, ठोंठा जाखल, टटियाना, शमाह पमता, सखोली, कठवार, सतौन और कुनेर धमौण पंचायत।

28 मई को इन पंचायतों में पड़ेगा वोट

नाहन विकास खंड
पंजाहल, बनकला, मातर, मोगीनंद, बर्मापापड़ी, क्यारी, बनेठी, सैन की सेर और सलानी कटोला पंचायत।

राजगढ़ विकास खंड
करगाणू, बोहल टालियां, दीदग, डीम्बर, कोठिया जाजर, भाणत, माटल बखोग, शायास नौरा, धनच मानवा, राणाघाट और कुडूलवाणा पंचायत।

ददाहू विकास खंड
छछेती, मधाना, चाडना, खूड द्राबिल, जामूकोटी, कमलाड़, पनार, कोटला मोलर और बिरला पंचायत।

संगड़ाह विकास खंड
चाडना, घंडूरी, भराड़ी, चोकर, भाटन भजौंड, सैर तंदुला, टिकरी डसाकना, गाताधार, भलौना, गनोग, अंधेरी, माइनाघडेल और भौंण कडियाना पंचायत।

शिलाई विकास खंड
अजरोली, पनोग, नेनीधार, द्राबिल, कांडो भटनोल, बांदली, चामरा मोहराड़, नाया, पावमानल, बकरास, बाम्बल और हलाहां पंचायत।

पांवटा साहिब विकास खंड
नघेता, शिवा, डांडा, खोदरी, गुरूवाला सिंगपुरा, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, शिवपुर, नवादा, कुंडियों, भाटावाली, ब्यास, सैनवाला-मुबारिकपुर, टोकियों, माजरा और पुरूवाला पंचायत।

पच्छाद विकास खंड
डिलमन, शीना, सराहां, बजगा, काटली, बनी बखौली, महलोग लाल टिक्कर, वासनी, बनौना, धार टिकरी, लाना बांका और कोटला बरोग पंचायत।

कमरऊ विकास खंड
जामना, गुदी मानपुर, शिल्ला, बोकाला पाव, कमरऊ, चांदनी, भजौन और पोका पंचायत।

30 मई को इन पंचायतों में होगा मतदान

नाहन विकास खंड
सतीवाला, देवनी, नागल सुकेती, कौलावाला भूड़, सुरला, देवका पुडला, नावनी, नाहन और आमवाला-सैनवाला पंचायत।

राजगढ़ विकास खंड
सेर जगास, शलाना, भूईरा, ठौड़ निवाड़, टिक्कर, कोटी पधोग, जदोल टपरोली, नेरी कोटली, चंदोल, नेई नेटी और डिब्बर पंचायत।

ददाहू विकास खंड
कटवाड़ी-बागड़त, भनेत हल्दवाड़ी, खाला क्यार, भाटगढ़, जरग, कटाह शीतला, बगड़ और थाना कसोगा पंचायत।

संगड़ाह विकास खंड
देवना, देवामानल, भवाई, कुफर कैंथू, गवाही, दीवड़ी खंडाह, ब्योंग टटवा, सताहन, रणफुआ जबड़ोग, रजाना, रेडली, संगड़ाह (ग्रामीण) और लानापालर पंचायत।

शिलाई विकास खंड
कोटीबौंच, रास्त, शंखोली, सियासु, बालीकोटी, मानल, शिरी क्यारी, कोटापाब, अशयाड़ी, मिल्लाह, बिडला दीगवा और लोजामानल पंचायत।

पांवटा साहिब विकास खंड
भरली आगरो, अंबोया, कंडेला अदवाड़, गोज्जर अडायन, भूंगरनी, फूलपुर, जामनीवाला, बद्रीपुर, निहालगढ़, मुगलांवाला-करतारपुर, अमरकोट, फतेहपुर, मिश्रवाला, कयारदा, पिपलीवाला और बहराल पंचायत।

पच्छाद विकास खंड
सिरमौरी मंदिर, जयहर, बागथन, जामन की सेर, कथाड़, सादनाघाट, बाग पशोग, चमेंजी, डिंग्गर-किन्नर, नारग, दीदघलूत और द्राबली पंचायत।

कमरऊ विकास खंड
शरली मानपुर, दुगाना, मिनल बाग, शावगाच, बलदबा वोहल खुईनल, कांटी मशवा, बड़वास और कोडगा पंचायत।

प्रशासन की मतदाताओं से अपील
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


यह भी पढ़ें:- हिमाचल में बढ़ेगा गर्मी का कहर! 26 मई को सोलन-बिलासपुर में लू का अलर्ट, किसानों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *