KPL Legends Season 2 में किन्नौर वॉरियर्स के डॉ. प्रेम नेगी गेंदबाजी करते हुए

केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स का दबदबा, डा. प्रेम नेगी की घातक गेंदबाजी से सुपर स्ट्राइकर्स पर जीत

Kinnour

रिकांगपिओ (आर.पी. नेगी)किन्नौर प्रीमियर लीग (केपीएल) लेजेंड्स क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-2 में किन्नौर वॉरियर्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। सोमवार को छोल्टू मैदान में खेले गए तीसरे दिन के पहले मुकाबले में वॉरियर्स ने किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी।

किन्नौर वॉरियर्स की जीत के हीरो रहे डॉ. प्रेम नेगी, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

बल्लेबाजी में भी वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। एसएस नेगी ने 27 गेंदों में 42 रन और विजू नेगी ने 29 गेंदों में 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके अलावा मुकेश बोरिस ने 15 गेंदों में 24, केके नेगी ने 8 गेंदों में 21, सन्नी नेगी ने 7 गेंदों में 9 और डॉ. प्रेम नेगी ने 4 गेंदों में 6 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

किन्नौर वॉरियर्स ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और सुपर स्ट्राइकर्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वॉरियर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और अंतिम ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई।

गौरतलब है कि किन्नौर में आयोजित इस केपीएल लेजेंड्स सीजन-2 में केवल 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 40 से 48 वर्ष के खिलाड़ियों का जोश और फिटनेस मैदान में देखने लायक है, जो युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही है।

लगातार दो मैच जीतकर किन्नौर वॉरियर्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभर रही है।

टीम किन्नौर वॉरियर्स के सदस्य:
कप्तान डीसी नेगी के नेतृत्व में टीम में मुकेश बोरिस, विजू नेगी, डॉ. प्रेम नेगी, आरपी नेगी, ज्ञान कुमार नेगी, आरपी युलाम, देवराज नेगी, जॉन नेगी, केके नेगी, एसएस नेगी, चंद्र मोहन नेगी, सन्नी नेगी, मनोज नेगी और विवेक नेगी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने समय के अनुभवी और बेहतरीन क्रिकेटरों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- बिना चुनाव, बिना शोर—हिमाचल की इस पंचायत में ‘पर्ची सिस्टम’ से चुना गया पूरा नेतृत्व, बना मिसाल

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *