शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की ऑनलाइन सेवाएं 27 फरवरी से 3 मार्च तक अपग्रेडेशन के कारण बंद रहेंगी। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बकाया बिल समय रहते जमा कर लें ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
अपग्रेडेशन की वजह और अवधि
बोर्ड प्रवक्ता अनुराग पराशर के अनुसार, वेबसाइट और बिलिंग सिस्टम को बेहतर और सटीक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म—
- बिल का ऑनलाइन भुगतान
- नए कनेक्शन के आवेदन
- लोड परिवर्तन
- बिल जनरेशन
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
बोर्ड ने कहा है कि 27 फरवरी से पहले अपने बकाया बिल का भुगतान कर दें। अपग्रेडेशन पूरी होने के बाद 4 मार्च से सभी सेवाएं पुनः चालू हो जाएंगी। डिजिटल सिस्टम बंद रहने के दौरान किसी भी बिजली आपूर्ति समस्या के लिए उपभोक्ता बोर्ड की 24/7 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
- 1800-180-8060
- 1912
बोर्ड का लक्ष्य अपग्रेडेशन के माध्यम से बिल जनरेशन और भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सटीक और प्रभावी बनाना है
यह भी पढ़ें:- ब्रिटेन से दादी का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने शिमला पहुंचा दंपती, निगम कार्यालय में खंगाले पुराने रिकॉर्ड









रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…